श्योपुर: खिरकाईयों में दहशत फैलाने वाले बदमाशों के ठिकाने का भंडाफोड़, अवैध हथियार बरामद, श्योपुर-मुरैना, ग्वालियर में थी दहशत
श्योपुर। जिले के ढोढर थाना क्षेत्र के जंगलो में खिरकाईयों पर दहशत फैलाकर जबरन वसूली कर मारपीट करने वाले बदमाशों से पुलिस ने बदमाशों से पूछताछ में बदमाशों के ठिकानो का शुक्रवार को शाम 4 बजे भंडाफोड़ किया है, बदमाशो ने अवैध हथियारों सहित अपने ठिकाने का भी पता बताया जो कि श्योपुर, ग्वालियर और मुरैना जिले के जंगलो में दहशत फैलाकर छिपने में उपयोग की जाती थी।