मंडला: उपार्जन केंद्र में व्यवस्था ठप होने से परेशान किसान गेहूं लेकर कलेक्टर के पास पहुंचे
Mandla, Mandla | Apr 29, 2026 मंडला जिले के उपार्जन केंद्रों में इन दिनों किसानों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। हालात ये हैं कि किसान अपनी मेहनत से तैयार किया गया गेहूं बेचने के लिए केंद्रों के चक्कर काटने को मजबूर हैं, लेकिन उनकी फसल खरीदी नहीं की जा रही है। बुधवार को दोपहर 2:30 बजे मामला तब सामने आया जब कई किसान अपने हाथों में गेहूं लेकर सीधे कलेक्टर कार्यालय पहुंच गए।