इस्लामनगर अलीगंज: 14वें वर्ष भी कांवरियों की सेवा करेगा युवा सेवा सिकंदरा ट्रस्ट, ट्रस्ट के सदस्य जिलेबिया मोड़ के लिए रवाना
सिकंदरा में युवा सेवा सिकंदरा ट्रस्ट के सदस्य गुरुवार को जिलेबिया मोड़ स्थित सेवा शिविर के लिए रवाना हुए। रवाना होने से पूर्व सभी सदस्यों ने दुखहरण स्थान में पूजा-अर्चना कर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और कांवरियों की मंगलमय यात्रा की कामना की। ट्रस्ट के लोगों ने 6 बजे बताया कि ढोल-नगाड़ों और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ शोभायात्रा निकाली।