नवाबगंज: बाराबंकी में मंत्री सतीश शर्मा की जुबान फिसली, महाराणा प्रताप जयंती पर रावण को अकबर से जोड़ा, वीडियो वायरल
बाराबंकी में महाराणा प्रताप जयंती समारोह के दौरान खाद्य एवं रसद मंत्री सतीश शर्मा की जुबान फिसल गई। उन्होंने अपने भाषण में महाराणा प्रताप का जिक्र करते हुए गलती से रावण को सम्राट अकबर से जोड़ दिया। यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।