खगौल: दानापुर: बीएस कॉलेज में परीक्षा के दौरान छात्रों का हंगामा, छात्रा ने एग्जाम कंट्रोलर पर लगाया छेड़खानी का आरोप
दानापुर स्थित बीएस कॉलेज में बीसीए और बीबीए सेमेस्टर-6 की परीक्षा के दौरान शुरू हुआ विवाद अब सड़क तक पहुंच गया है। शनिवार को दोपहर करीब एक बजे एक छात्रा ने एग्जाम कंट्रोलर पर छेड़खानी का आरोप लगाया,जिसके बाद छात्रों में आक्रोश फैल गया और गुस्साए छात्रों ने एग्जाम कंट्रोलर की पिटाई कर दी और कॉलेज परिसर में जमकर हंगामा किया। इसके बाद सैकड़ों छात्र सड़क पर उतर