मसौली थाना क्षेत्र में दो दिन से लापता नौवीं कक्षा की 14 वर्षीय छात्रा सोमवार की सुबह करीब 8 बजे एक बंद पड़े मकान में रखे पुराने पिंजरे के अंदर छिपी हुई मिली। पुलिस ने छात्रा को सुरक्षित निकालकर थाने पहुंचाया, जहां उससे पूछताछ की गई और चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया। छात्रा 10 जनवरी को साइकिल से स्कूल जाने के लिए निकली थी।