देहरादून: राजपुर थाना पुलिस ने CSI तिराहा देहरादून के पास से एक अभियुक्त को अवैध खुँखरी के साथ किया गिरफ्तार
राजपुर थाना पुलिस ने CSI तिराहा देहरादून के पास से एक अभियुक्त दीपक जोशी, पुत्र दिल बहादुर जोशी, निवासी तरला नागल, थाना राजपुर जनपद देहरादून, उम्र 25 वर्ष है को अवैध खुँखरी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्कूटी को भी अपने कब्जे में लेकर सीज कर दिया है। वहीं पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।