देहरादून: सीएम धामी ने सीएम कैंप कार्यालय में खिलाड़ियों को विभिन्न सरकारी नौकरी में किए नियुक्ति पत्र वितरित
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान सीएम ने आउट ऑफ टर्न जॉब के तहत खिलाडियों को विभिन्न सरकारी नौकरियों में नियुक्ति पत्र वितरित किए। सीएम ने खिलाडियों को जोइनिंग लेटर देते हुए शुभकामनायें दी।