देहरादून: पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने मंडी चौक, देहरादून के सामने से एक शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार, चोरी की स्कूटी की बरामद
पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने मंडी चौक, देहरादून के सामने से एक शातिर वाहन चोर अभिषेक पुत्र स्व राजकुमार, निवासी DSP चौक बडोवाला,थाना पटेलनगर जनपद देहरादून उम्र- 27 वर्ष है को चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 09-03-2024 को वादी नीरज कुमार, पुत्र सुमेर सिह ने स्कूटी चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी।