बखरी: बखरी थाना के सिमरी के एक युवक की दिल्ली में मौत, गांव में माहौल गमगीन
बखरी थाना के सिमरी गांव के एक युवक की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही गांव में गम का माहौल उत्पन्न हो गया। परिजन का रो रो कर बुरा हाल है। इनके माता-पिता के पहले ही निधन हो चुका है। 22 वर्षीय आरिफ गंभीर रूप से बुखार और छाती के दर्द से पीड़ित थे। इलाज के दौरान इसकी मौत हो गई।