बंदरा: बडकुरवा चौक पर आग लगने से एक दर्जन से अधिक दुकानें जलीं, लाखों का नुकसान
मुजफ्फरपुर जिले के बंदरा प्रखंड अंतर्गत पीयर थाना क्षेत्र के बड़कुरवा चौक पर अचानक आग़ लगने से एक दर्जन से अधिक दुकानें जलकर राख हो गई। इस मामले को लेकर पीड़ित दुकानदारों ने मंगलवार दोपहर करीब दो बजे में अंचल कार्यालय में शिकायत किया है। घटना सुबह करीब चार बजे की बताई जा रही है।