छिबरामऊ: आदमापुर की रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाते हुए दी तहरीर
छिबरामऊ के प्रेमपुर चौकी क्षेत्र के आदमापुर की रहने वाली एक महिला ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसके पति ने उसके साथ गाली गलौज कर की मारपीट पीड़ित महिला ने बुधवार की दोपहर 2:10 पर प्रार्थना पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की। वही इस मामले में प्रभारी निरीक्षक विष्णु कांति तिवारी ने बताया मामले की जांच कर विधिक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।