सागर नगर: दुर्गा उत्सव व गरबा में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की मांग, विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने SP को ज्ञापन दिया
विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल जिला सागर ने शुक्रवार दोपहर 3 बजे जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर दुर्गा उत्सव और गरबा कार्यक्रमों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने और गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि दुर्गा पंडालों और गरबा महोत्सव स्थलों पर असामाजिक तत्वों एवं जिहादी प्रवृत्ति के लोगों की उपस्थिति वर्जित की जाए।