गाज़ियाबाद: पहलगाम में हुई आतंकी घटना को लेकर लोगों में रोष, जिले के व्यापारियों ने बाजार बंद रखा, कड़ी कार्रवाई की मांग
कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना के विरोध में देश भर में उबाल है। इस घटना के विरोध में गाजियाबाद के सभी व्यापार मंडलों ने एकजुट होकर बाजार बंद का आहवाहन किया। बाजार बंद के आहवान पर दिल्ली गेट, सिहानी गेट, चौपला, घंटाघर, डासना गेट सहित शहर के प्रमुख बाजार बंद रहे।