जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में प्रदर्शन हुआ। भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने सैकड़ों समर्थकों के साथ सोमवार शाम को कैंडल मार्च निकाला। मार्च लोनी के बलराम नगर स्थित विधायक कार्यालय से शुरू होकर लोनी तिराहा तक पहुंचा।