गाज़ियाबाद: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर चलते ऑटो पर पीछे खड़े युवक का स्टंट करने का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा
गाजियाबाद में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे पर लोनी के गढ़ी कटैया गांव के पास चलते ऑटो के पीछे खड़े होकर स्टंट करते हुए युवक का दूसरे चलते ऑटो में जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो ऑटो के पीछे चल रही कार से बनाया गया है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह लोनी इलाके के हाईवे का वीडियो है।