जांजगीर: सूने घर से नकदी, जेवर और जरूरी दस्तावेज चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज
जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम जर्वे में चोरी की वारदात सामने आई है। परिवार के खेत में काम करने जाने के दौरान अज्ञात चोर घर में घुसकर पूजा कक्ष में रखा बक्सा उठा ले गया। बक्से में सोने-चांदी के जेवर, नगदी, जमीन संबंधी दस्तावेज, बैंक रिकॉर्ड, आधार, पैन कार्ड सहित करीब 50 हजार रुपये मूल्य का सामान रखा था। अमरनाथ यात्रा से लौटने के बाद पीड़ित ने मामले की जानकारी।