ललितपुर: कोतवाली, ललितपुर पुलिस ने 400 ली अवैध कच्ची शराब बरामद की, मौके पर 10,000 ली लहन नष्ट कर 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रंम में कोतवाली ललितपुर पुलिस द्वारा ग्राम चीरा में अवैध कच्ची शराब के निर्माण की सूचना पर दबिश के दौरान 400 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर मौके पर 10,000 लीटर लहन नष्ट किया गया तथा कुल 02 अभियुक्तों को नियमानुसार गिरफ्तार कर,आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई