दतिया नगर: पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दतिया निवास पर जन समस्या निवारण शिविर लगाया, नागरिकों की समस्याएँ सुनीं
मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा रविवार को दतिया दौरे पर रहे इस दौरान उन्होंने अपने निवास पर जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया । शिविर में दतिया शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला पुरुष और युवा पहुंचे लोगों ने आवेदन प्रस्तुत कर अपनी विभिन्न समस्याएं पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के समक्ष रखीं.