चानन: रामसीर गांव के रहने वाले प्रसिद्ध जलप्पा स्थान मंदिर के मुख्य पुजारी गोपाल शुक्ला का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
चानन प्रखंड के लाखोचक पंचायत अंतर्गत रामसीर गांव के रहने वाले लखीसराय जिले के प्रसिद्ध एवं प्राचीन मां जलप्पा मंदिर के मुख्य पुजारी गोपाल शुक्ला का शुक्रवार पूर्वाह्न निधन हो गया. पूर्वाह्न 7 बजे निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र विश्व की लहर देखी गई. स्वर्गीय गोपाल शुक्ला पिछले 50 वर्षों से मां जालपा स्थान मंदिर में मुख्य पुजारी के रूप में सेवा दे रहे थे.