खलीलाबाद: ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार पर PWD कार्यालय पर विशाल भंडारे का शुभारंभ, अधिशासी अभियंता आरके पांडे ने किया
ज्येष्ठ माह के पावन बड़े मंगलवार के अवसर पर खलीलाबाद सदर तहसील के ठीक सामने स्थित लोक निर्माण विभाग (PWD) कार्यालय परिसर में अधिशासी अभियंता आर.के. पांडेय द्वारा मंगलवार दोपहर 2:00 बजे विशाल भंडारे का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। भंडारे में सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।