देवरी प्रखंड स्थित गमहारडीह गांव की सड़क जर्जर हो जाने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। शनिवार 3बजे ग्रामीण -कुंदन कुमार उर्फ रजनीश कुमार, अंग्रेज सिंह, गौतम कुमार सिंह, बिकास सिंह, संतोष कुमार सिंह,. फाल्गुनी प्रसाद सिंह, बासुदेव यादव, सहित कई लोगो ने बताया कि रोड़ बने काफी समय हो गया है। इस कारण रोड काफी जर्जर है।