काटाफोड पुलिस थाना क्षेत्र से एक नाबालिग बालिका विगत 08 दिवस से लापता थी । पुलिस को अहम सूचना प्राप्त हुई कि उक्त नाबालिग बालिका को पीथमपुर जिला इन्दौर में देखा गया है । जिस पर तत्काल पुलिस के द्वारा विशेष टीम को रवाना किया गया । उक्त टीम के द्वारा नाबालिग बालिका को शुक्रवार शाम 5 बजे जिला इन्दौर से सकुशल ढूंढकर परिजनों के सुपुर्द किया गया