लखीमपुर: बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने डी एस कॉलेज से शहर के विभिन्न मार्ग पर निकाली शौर्य संचलन रैली
लखीमपुर शहर में बजरंग दल के द्वारा शौर्य संचलन का प्रशिक्षण किया जा रहा है। जिसके छठे दिन बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में डीएस कॉलेज से गुरुवार की देर शाम शहर के मुख्य मार्गों पर शौर्य संचलन रैली निकाली है। शौर्य संचलन रैली के दौरान बजरंग दल के अनेकों कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान भारी पुलिस पर भी तैनात रहा।