इंदौर: शेयर बाजार में 200% मुनाफे का झांसा देकर ₹22 लाख ठगने वाला जालसाज गिरफ्तार, शेयर बाजार के नाम पर की थी ठगी
Indore, Indore | Apr 2, 2026 शेयर बाजार में रातों-रात अमीर बनने का सपना देखना एक निजी कंपनी के एचआर मैनेजर को बेहद भारी पड़ गया। इंदौर की राज्य साइबर सेल ने एक ऐसे अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश गुरुवार 12 किया है, जो फर्जी फर्म और फर्जी बैंक खातों के जरिए करोड़ों की ठगी कर रहा था। पुलिस ने राजगढ़ से गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को दबोचा है, जो आधार कार्ड में पता बदलकर बैंक खाते खुलवाता थाइ