बारां: जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक पार्टी कार्यालय में हुई संपन्न, 11 मई को आयोजित होने वाली संविधान बचाओ रैली को लेकर की चर्चा
Baran, Baran | May 6, 2025 प्रदेश नेतृत्व से प्राप्त दिशा-निर्देषानुसार जिला कांग्रेस कमेटी बारां के नेतृत्व में मंगलवार को दोपहर 2 बजे के करीब संविधान बचाओ रैली आयोजन को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कांग्रेस जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कांग्रेसजनों की बैठक सम्पन्न हुई। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष रामचरण मीणा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।