मंझनपुर: कौशाम्बी पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक इंस्पेक्टर और 8 एसआई के तबादले, मंझनपुर व चायल सर्किल के सीओ भी बदले
कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने पुलिस महकमे में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस आदेश के तहत एक इंस्पेक्टर, एक महिला उपनिरीक्षक समेत कुल आठ उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इसके साथ ही मंझनपुर और चायल सर्किल के सीओ के कार्यक्षेत्र में भी परिवर्तन किया गया है।