मुरैना नगर: हड़वासी के परशुराम मंदिर से शुरू हुई रैली का बड़ोखर मंदिर पर समापन, जगह-जगह हुआ स्वागत
हड़वासी स्थित परशुराम मंदिर से शुरू हुई भगवान परशुराम की रैली का बड़ोखर स्थित परशुराम मंदिर पर समापन हुआ और ,रैली का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया ।जहां पुलिस के पुख्ता इंतजाम भी रहे। बता दे की मुरैना शहर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य चल समारोह और वाहन रैली का आयोजन किया गया, जहां पूरे शहर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला।