रैपुरा: रूपझिर मोड़ के पास मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस ने जारी किया हुलिया
Raipura, Panna | Mar 13, 2026 थाना रैपुरा क्षेत्र अंतर्गत पंचवटी टेक के पास रुपझिर मोड़ के नजदीक शुक्रवार 13 मार्च 2026 की सुबह करीब 10 बजे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों द्वारा शव देखे जाने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही रैपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।