मार्टिनगंज: खेत में काम कर रहे किसान को मनबढ़ों ने पीटकर किया घायल, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी पर मुकदमा दर्ज
आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना के दरियापुर गांव निवासी सरिता यादव पत्नी विन्दलाल ने आरोप लगाया कि मेरे पति खेत मे काम कर रहे थे कि अचानक मनबढ़ो ने गाली गलौज देनी शुरू कर दिया मना करने पर लाठी डंडे से मारकर घायल किया गया जान से मारने की धमकी दी गई सूचना के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया इस बात की जानकारी आज मंगलवार को 6 बजे हुई