बाह: गुंगावली में चोरों का तांडव, एक रात में तीन घरों से 35-40 लाख का माल हुआ चोरी
थाना बासौनी क्षेत्र के गांव गुंगावली में चोरों ने एक साथ तीन घरों को निशाना बनाकर सनसनी फैला दी। बेखौफ चोर छत के रास्ते घरों में घुसे और अलमारी के ताले तोड़कर करीब 200 ग्राम सोना, दो किलो चांदी तथा तीन से चार लाख रुपये की नगदी चोरी कर ले गए। बताया गया है कि तीनों घर करीब 50 मीटर के दायरे में स्थित हैं। चोरों ने सीढ़ी लगाकर छत के रास्ते वारदात को अंजाम दिया औ