लखीमपुर खीरी जिले में यूरिया खाद की किल्लत और कालाबाजारी ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पलिया, निघासन, धौरहरा और गोला तहसील क्षेत्रों में समितियों पर किसानों को एक बोरी यूरिया के बदले जबरन सल्फर और जिंक के पैकेट थोपे जा रहे हैं। गेहूं व सरसों की बुवाई के समय में यूरिया की कमी से किसान बेहद परेशान हैं।