करनाल: विवेकानंद पार्क के पास आम आदमी पार्टी द्वारा बेरोजगारी के विरोध में किया गया प्रदर्शन
Karnal, Karnal | Feb 7, 2024 विवेकानंद पार्क के समीप आम आदमी पार्टी द्वारा इकट्ठे होकर बेरोजगारी के विरोध में प्रदर्शन किया गया। आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में बेरोजगारों के साथ धोखा हो रहा है । इसलिए आज इकट्ठे होकर प्रदर्शन किया गया है। और सीएम आवास का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।