करनाल: पुरानी तहसील के पास पीएनबी बैंक से पैसे लेकर आई महिला के बैग से ₹20000 हुए चोरी, पुलिस को दी शिकायत
Karnal, Karnal | Feb 6, 2024 पुरानी तहसील के पास पीएनबी बैंक से पैसे लेकर आई महिला का बैग काटकर चोरों ने ₹20000 चुरा लिए। महिला ने सिटी थाने में शिकायत की है। पीड़िता ने बताया कि वह पेंशन के पैसे लेकर आई थी। जैसे ही बाजार में कमेटी चौक पर खरीदारी करने के लिए बैग देखा तो पैसे गायब थे।