जालौर: जालौर में अगले 7 दिन में दिन का तापमान 38 डिग्री व रात का तापमान 21 डिग्री होने की संभावना
Jalor, Jalor | Mar 14, 2024 जिले में पिछले कुछ दिनों से दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिससे दिन में गर्मी सताने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में और तापमान बढ़ने के साथ गर्मी की शुरूआत होगी। मौसम विशेषज्ञ आनंद कुमार शर्मा ने बताया की जिले में आगामी दिनों में कोई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना नही हैं। दिन व रात के तापमान में भी बढ़ोतरी की संभावना है।