जालौर: जालौर में सरकारी स्कूल में देरी से शिक्षकों के पहुंचने पर हंगामा
Jalor, Jalor | Mar 14, 2024 सरकारी स्कूल में शिक्षकों के देरी से पहुंचने पर बच्चों के अभिभावकों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां शिक्षक रोज देर से आते हैं। शिक्षकों के समझाने के बाद मामला शांत हो गया। जिला मुख्यालय से करीब छह किलो मीटर दूर पानियानाड़ा में राजकीय प्राथमिक विद्यालय का समय 10 बजे का है। लेकिन 11.30बजे तक शिक्षक विद्यालय नहीं पहुंचने पर बच्चों ने हंगामा किया।