मंझनपुर: वेद प्रकाश सत्यार्थी सहमंत्री विश्व हिंदू परिषद ने पश्चिम शरीरा पुलिस पर कार्यवाही की उठाई मांग, वीडियो किया जारी
कौशाम्बी जिले के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के जाफरपुर महावा गांव में कई दिनों से हिंदू मुस्लिम का विवाद चल रहा है। वेद प्रकाश सत्यार्थी सहमंत्री विश्व हिंदू परिषद ने आरोप लगाया कि मंझनपुर एसडीएम कल गांव पहुंचे और मंदिर की ओर दरवाजा फोड़वा दिया है जिससे गांव में और तनाव बढ़ गया है। पश्चिम शरीरा पुलिस पर कार्रवाई की मांग की गई है।