मंझनपुर: अनुशासनहीनता के आरोप में बसपा के कौशाम्बी लोकसभा प्रत्याशी सहित पूर्व मंडल प्रभारी निष्कासित
बहुजन समाज पार्टी में अनुशासनहीनता के आरोप में रविवार को कौशाम्बी लोकसभा प्रत्याशी शुभ नारायण व पूर्व मंडल प्रभारी रहे अशोक कुमार गौतम को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। बहुजन समाज पार्टी के मुख्य मंडल प्रभारी प्रयागराज अमरेंद्र बहादुर भारतीय व राजू गौतम ने दी गई प्रेस विज्ञाप्ति के हवाले से ये जानकारी दी गई है।