मंझनपुर: करारी पुलिस ने बैशकांटी गांव की संगीता हत्याकांड का किया खुलासा, पुलिस ने हत्या के आरोपी दो युवकों को किया गिरफ्तार
करारी पुलिस ने बैशकांटी गांव की संगीता हत्या कांड का खुलासा रविवार को कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोपी 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी युवक मृतक के परिवार के सदस्य बताए जा रहे है। अपना गुनाह कबूल कर बताया कि वह मृतक से रात में गायब रहने के कारण का पता लगाने के लिए मारपीट दिया। जिससे उसकी मौत हो गई थी।