ललितपुर: ग्राम ऐरा में रिश्तेदारी में आए युवक की कुएं में गिरने से संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस
ग्राम ऐरा स्थित एक कुएं में एक युवक गंभीर हालत में पड़ा हुआ मिला। लोगों द्वारा उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां डॉक्टरों ने उसे चिकित्सकीय परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं सूत्रों की माने तो शराब के नशे ऐरा निवासी एक व्यक्ति के साथ विवाद के दौरान धक्का मारने से कुएं में गिरने एवं ऊपर से पत्थर पटकने से मौत हुई है।