बांका: बांका में पुलिस प्रशिक्षण केंद्र का एसपी ने किया निरीक्षण, मॉकड्रिल का कराया अभ्यास
Banka, Banka | Apr 24, 2026 बांका एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा के द्वारा शुक्रवार की सुबह 10 बजे पुलिस केंद्र स्थित बुनियादी प्रशिक्षण केंद्र का भौतिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओं से मॉक ड्रिल का अभ्यास कराया गया, ताकि उनकी कार्यकुशलता और तत्परता का आकलन किया जा सके।इस दौरान प्रशिक्षण की गुणवत्ता की समीक्षा भी की गई।