कलेक्ट्रेट कार्यालय में उपार्जन समिति की बैठक, कलेक्टर ने गुणवत्तापूर्ण गेहूं खरीदी के दिए निर्देश
कलेक्ट्रेट कार्यालय में उपार्जन समिति की बैठक आयोजित की गई बैठक में गेहूं खरीदी व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने उपस्थित सभी उपार्जन समिति सदस्यों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि केवल FAQ गुणवत्ता का गेहूं ही खरीदा जाए तथा मिट्टी या अन्य फॉरेन मटेरियल युक्त गेहूं की खरीदी किसी भी स्थिति मे न कि जाए।