बिंदकी: बिंदकी कस्बे के खजुहा रोड नहर पुल के समीप चोरी के सामान के साथ बदमाश गिरफ्तार, पुलिस टीम पर की जानलेवा फायरिंग
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी कस्बे के समीप खजुहा रोड नहर पुल के निकट गुरुवार तथा शुक्रवार की मध्य रात को पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक बदमाश रिजवान उम्र 25 वर्ष निवासी मोहल्ला मुगलाही कस्बा बिंदकी को चोरी के सामान के साथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के दौरान उसने पुलिस पर जानलेवा फायरिंग किया। शुक्रवार को दिन में करीब 2:00 बजे न्यायालय भेज दिया गया