सहदेई बुजुर्ग: सुल्तानपुर पंचायत में पैक्स चुनाव अगले आदेश तक स्थगित
सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के सुल्तानपुर पंचायत में पैक्स चुनाव को अगले आदेश तक राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने स्थगित रखने का आदेश जारी किया है।बताया गया कि पूर्व पैक्स अध्यक्ष दिलीप सिंह समेत सात कार्यकारिणी सदस्य ने आवेदन देकर नियमों के विरुद्ध मतदाता सूची में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है।जिसके बाद अगले आदेश तक चुनाव को स्थगित किया गया है।