सहदेई बुजुर्ग: स्टेशन रोड पचमुहा पुल के पास मालवाहक टेम्पो और बाइक के बीच हुई टक्कर, बाइक सवार युवक घायल
सहदेई थाना क्षेत्र के पचमुहा पूल के समीप शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे मालवाहक टेम्पू एवं बाइक के बीच हुई जोड़दार टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया गया।घटना के बाद महनार थाने की पुलिस में घायल युवक को उठाकर महनार हॉस्पिटल पहुचाया जंहा से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में पटना PMCH रेफर किया गया।घायल युवक सहदेई के सुल्तानपुर निवासी बताया गया।