सहदेई बुजुर्ग: नयागंज हाट के पास पुलिस ने 110 लीटर देशी शराब लदे टेम्पू को किया बरामद, कारोबारी फरार
देसरी थाना की पुलिस ने सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र के नयागंज हाट के निकट से एक टेम्पू पर लोड 110 लीटर देशी शराब के साथ टेम्पू को जब्त किया है।हालांकि इस दौरान कारोबारी मौके से भागने में सफल रहा।इस संबंध में देसरी पुलिस ने बुधवार की शाम करीब 3 बजे जानकारी में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर कार्रवाई की गई है।