गोपालगंज: सहदुलेपुर गांव में बच्चों के विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दो लोग हुए घायल, इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के सहदुलेपुर गांव में बच्चों के विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल आरोपी के द्वारा बच्चों के विवाद को लेकर गाली-गलौज किया जा रहा था जिसको लेकर मारपीट हो गई।