सेन्हा: सेन्हा प्रखंड में बीडीओ ने योजनाओं का निरीक्षण किया, लाभुकों को समय पर आवास निर्माण और बागवानी सुधार के निर्देश दिए
लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड में गुरुवार शाम लगभग 4:00 बजे बीडीओ संग्राम मुर्मू ने विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भड़गांव पंचायत के सरना टोली, बेड़ा टोली और अन्य क्षेत्रों का दौरा कर प्रधानमंत्री आवास योजना और अबूआ आवास योजना के कार्यों की समीक्षा की।