सेन्हा: बदला टंगरा टोली के कुएं से मिला 3 दिन से लापता वृद्ध का शव, पुलिस जांच में जुटी
लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बदल डुमर टोली निवासी स्वर्गीय बरतु उरांव के 60 वर्षीय पुत्र तेलिया उरांव, जो पिछले तीन दिनों से लापता थे, उनका शव बुधवार सुबह 9: 30 बजे बदला टंगरा टोली स्थित एक कुएं में तैरता हुआ मिला। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।