सेन्हा: सेन्हा प्रखंड में सड़क दुर्घटनाएं: चार लोग घायल, स्कूटी-बाइक की टक्कर और स्प्लेंडर गिरने से हादसा
लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड में सोमवार शाम 6 बजे दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस की सहायता से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लोहरदगा रेफर कर दिया गया।